Saturday, 8 September 2018

नज़र जब तुमसे मिलती है मैं खुद को भूल जाता हूँ

नज़र जब तुमसे मिलती है मैं खुद को भूल जाता हूँ बस एक धड़कन धडकती है मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
तुम्हे मिलने से पहले मैं बहुत सजता सम्बरता था मगर जब तुम सजती हो मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
मैं अक्सर किताबों पर तुम्हारा ही नाम लिखता हूँ मगर कुछ तुम जो लिखती हो मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
मैं अक्सर यही कहता हूँ मैं तुमसे प्यार करता हूँ मगर जब तुम ये कहती हो मैं दुनिया को भूल जाता हूँ !!

No comments:

Post a Comment