Showing posts with label Hindi Shayari. Show all posts
Showing posts with label Hindi Shayari. Show all posts

Thursday, 15 June 2023

मैं खुद को भूल जाता हूँ

नज़र जब तुमसे मिलती है , मैं खुद को भूल जाता हूँ, बस एक धड़कन धडकती है , मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
तुम्हे मिलने से पहले , मैं बहुत सजता सम्बरता था, मगर जब तुम सजती हो , मैं खुद को भूल जाता हूँ !! 
मैं अक्सर किताबों पर , तुम्हारा ही नाम लिखता हूँ, मगर कुछ तुम जो लिखती हो , मैं खुद को भूल जाता हूँ !! 
मैं अक्सर यही कहता हूँ , मैं तुमसे प्यार करता हूँ, मगर जब तुम ये कहती हो , मैं दुनिया को भूल जाता हूँ !!

Friday, 21 September 2018

वो शायराना कलम ना जाने कहा खो गयी


वो शायराना कलम ना जाने कहा खो गयी
जो मेरे हर दुःख सुख की साथी थी !!


मेरे अरमानो को जो लिखती थी
मेरे गम को कागज़ में छुपाती थी !!

मेरे संग जो हंसती मुस्कुराती थी वो कलम बहुत सजीली थी !!


मेरी मंजिल मुझे दिखाती थी मेरे खवाब समेटे बैठी थी !!


मेरी मायूसी पे जो रोती थी
मुझे जीने की राह दिखाती थी !!


वो शायराना कलम ना जाने कहा खो गयी
जो मेरे हर दुःख सुख की साथी थी !!

Sunday, 9 September 2018

अब भी तेरा हो सकता हूँ मैं…

हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूँ मैंभीड़ बहुत है, इस मेले में खो सकता हूँ मैंपीछे छूटे साथी मुझको याद आ जाते हैं वरना दौड़ में सबसे आगे हो सकता हूँ मैंकब समझेंगे जिनकी ख़ातिर फूल बिछाता हूँ इन रस्तों पर कांटे भी तो बो सकता हूँ मैंइक छोटा-सा बच्चा मुझ में अब तक ज़िंदा है 
छोटी छोटी बात पे अब भी रो सकता हूँ मैं सन्नाटे में दहशत हर पल गूँजा करती है इस जंगल में चैन से कैसे सो सकता हूँ मैंसोच-समझ कर चट्टानों से उलझा हूँ वरना बहती गंगा में हाथों को धो सकता हूँ मैंहाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूँ मैं भीड़ बहुत है, इस मेले में खो सकता हूँ मैं

Saturday, 8 September 2018

नज़र जब तुमसे मिलती है मैं खुद को भूल जाता हूँ

नज़र जब तुमसे मिलती है मैं खुद को भूल जाता हूँ बस एक धड़कन धडकती है मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
तुम्हे मिलने से पहले मैं बहुत सजता सम्बरता था मगर जब तुम सजती हो मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
मैं अक्सर किताबों पर तुम्हारा ही नाम लिखता हूँ मगर कुछ तुम जो लिखती हो मैं खुद को भूल जाता हूँ !!
मैं अक्सर यही कहता हूँ मैं तुमसे प्यार करता हूँ मगर जब तुम ये कहती हो मैं दुनिया को भूल जाता हूँ !!