मरने से पहले, एक पिता ने अपने बेटे से कहा: “यह घड़ी तुम्हारे दादाजी ने मुझे दी थी। यह लगभग 200 साल पुरानी है।
इसे किसी ज्वेलरी की दुकान पर ले जाओ और पूछो कि वे इसके कितने पैसे देंगे।"
बेटा ज्वेलरी की दुकान पर गया, वापस आकर अपने पिता से बोला: "उन्होंने ₹12,000 देने की बात कही, क्योंकि यह बहुत पुरानी है।"
पिता ने कहा: "ठीक है, अब इसे *गिरवी* की दुकान पर ले जाओ।"
बेटा गिरवी की दुकान पर गया, वापस आकर बोला: "उन्होंने सिर्फ ₹800 देने की बात कही, क्योंकि यह बहुत घिसी हुई लग रही है।"
तब पिता ने कहाः "अब इसे म्यूज़ियम में जाकर दिखाओ।"
बेटा म्यूज़ियम गया, वापस आकर अपने पिता से बोला: "उन्होंने इस घड़ी के लिए 4 करोड़ देने की पेशकश की, क्योंकि यह एक बहुत दुर्लभ और कीमती एंटीक पीस है।"
पिता ने कहा: “मैं तुम्हें यही समझाना चाहता था कि सही जगह तुम्हारी सही कीमत लगती है।
खुद को गलत जगह* मत रखो और फिर इस बात पर नाराज़ मत हो कि लोग तुम्हारी कद्र नहीं कर रहे।"
No comments:
Post a Comment